फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीसी से होगा जानलेवा टीबी का खात्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
एफडीसी से होगा जानलेवा टीबी का खात्मा
विज्ञापन

सहारनपुर। लगातार अपने पैर पसार रहे क्षय रोग यानी टीबी से निपटने के लिए सरकार नए-नए कदम उठा रही है। टीबी के खात्मे के लिए प्रदेश भर के सभी सरकारी अस्पतालों में सोमवार यानी 30 अक्तूबर से टीबी के नए मरीजों को एफसीडी यानी (फिक्सड डोज कांबिनेशन) दी जाने लगी है। यह दवा सप्ताह में तीन दिन की बजाय सात दिन मरीज को दी जाएगी।
सोमवार को सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने नए मरीजों को अपने हाथों से टीबी की एफडीसी दवा देकर इस मुहिम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि टीबी के इलाज के लिए एफडीसी असरकारक दवा है। इसके नियमित सेवन से टीबी जड़ से खत्म होगी। बताया कि इसकी देखरेख स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं ट्रीटमेंट सपोर्टर करेंगे। यदि कोई मरीज दवा लेने अस्पताल नहीं आएगा तो संबंधित क्षेत्र का स्वास्थ्य कार्यकर्ता मरीज से संपर्क कर दवा खाने के लिए प्रेरित करेगा। इसका मकसद एक भी दिन दवा न छूटना है क्योंकि यदि एक भी दिन दवा नहीं ली गई तो टीबी का वायरस फिर से सक्रिय हो जाता है। ऐसे में दवा का प्रतिदिन लिया जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनसी कात्यान, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनोद कुमार वर्मा, डॉ. अखिल टंडन, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. कांत प्रतीक श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, एमपी सिंह चावला, ओमप्रकाश, परविंद्र कुमार, संजय कुमार, अभिषेक यादव, संदीप मौर्या, बृजेश कुमार, आशुतोष शर्मा, रजनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें