फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से रूशदा बेगम लडे़ंगी अध्यक्ष पद का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। कांग्रेस पार्टी द्वारा सबसे पहले बाजी मारते हुए नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए रूशदा बेगम को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि अन्य दल अभी तक किसी नतीजे पर नही पहुंच सके है। नेताओं के सामने कश्मकश की स्थिति है। टिकट को लेकर मारामारी मची हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के चयन को लेकर सभी पार्टियों में दावेदारों की कतार लगी हुई है। इसे लेकर नेतागण असमंजस में है। सोमवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने प्रत्याशी चयन हेतू अपने फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए रूशदा बेगम पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद हनीफ, हाफिज इकबाल, मुस्तफा कुरैशी, सतीश बारी, मोहम्मद हामिद, फिरोज कुरैशी, हफीजुर्रहमान के नाम रखे गए। काफी देर तक विचार करने के उपरांत पूर्व सभासद हाजी अखलाक कुरैशी ने रूशदा बेगम पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद हनीफ निवासी मोहल्ला अशरफ अली के नाम का प्रस्ताव रखा। पूर्व चेयरमैन हाफिज हनीफ ने इस पर सहमती जताई तो वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने भी प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। इसके उपरांत एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर मुबारकबाद दी गई। अध्यक्षता पूर्व वाइस चेयरमैन ज्ञानेंद्र गर्ग और संचालन नगर अध्यक्ष कश्यप कुमार फौजी ने किया। जहीर अख्तर, मुस्तफा ठेकेदार, सलीम फरीदी, चौधरी खुर्शीद, चौधरी यामीन, चौधरी अब्बास, पहल सिंह सैनी, अरशद कुरैशी, आरिफ खान सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें