अमर उजाला से सम्मान पाकर खिले श्री रामलीला मंचन के कलाकारों के चेहरे
सहारनपुर। शहर में चल रही विभिन्न श्री रामलीलाओं के मंचन के कलाकारों, प्रबंधकों, पदाधिकारियों को अमर उजाला टीम ने विभिन्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अमर उजाला की ओर से अवार्ड मिलने पर लीला मंचन में शामिल लोगों के चेहरे खिल गए और कलाकारों का हौसला बढ़ा।
गुरुवार की रात अमर उजाला की टीम ने प्राचीन रामलीला बेहट बस स्टैंड पर सर्वश्रेष्ठ चौपाई प्रस्तुति का अवार्ड व्यास रामजी चतुर्वेदी को दिया। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माईदयाल सिंह मित्तल, विभोर जिंदल, अंशुल अग्रवाल, अमित गुप्ता, मनुज तायल, नीरज गर्ग आदि मौजूद रहे। उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड को अमर उजाला लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रधान रवि जुनेजा, मनोज चिटकारा, पंकज बजाज, मुकेश दत्ता, राजकुमार भाटिया, सुरेंद्र ठकराल, रोहित घई, अजय त्यागी, रमन चावला, राजेश बग्गा शामिल रहे।
श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में सर्वश्रेष्ठ रामलीला का अवार्ड सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने अमर उजाला की ओर से क्लब के पदाधिकारियों को दिया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि हमें श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। अमर उजाला द्वारा श्री रामलीला मंचन के कलाकारों को सम्मानित करना सराहनीय कदम है। अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र कुमार, दशहरा प्रमुख विपिन जैन, गुरदीप सिंह बाबा, गुरमीत सिंह, राकेश वत्स और सांसद अनुज राहुल लखनपाल शर्मा मौजूद रहे। मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में श्री राम का अभिनय कर रहे संजीव कुमार आर्यन को सर्वश्रेष्ठ श्री राम का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रधान संदीप रावत, महामंत्री कमल श्रीवास्तव, विरेंद्र रावत, ठाकुर रामा शंकर, सत्येंद्र रावत, अजय शर्मा, घनश्याम पंत, उमेश प्रजापति, राकेश गुप्ता शामिल रहे।
श्री कृष्ण-राम नाटक क्लब जुबली पार्क में सर्वश्रेष्ठ लीला प्रबंधन का अवार्ड दिया गया। महामंत्री विवेक दुआ, वरिष्ठ उप प्रधान राजकुमार नरुला, अशोक खुंगर, मुरली खन्ना, रम्मी धवन, राजेंद्र लांबा, नवीन मक्कड़, विवेक मनोचा, पाली कालड़ा, राजन मलिक मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने शहर में श्री रामलीला के मंचन के प्रबंधकों, कलाकारों और पदाधिकारियों को सम्मानित करने पर अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि अवार्ड पाकर कलाकारों का हौंसला बढ़ता है। अमर उजाला कई वर्षों से इसी तरह पुरस्कार देकर कलाकारों को प्रोत्साहित रहा है। इसके लिए वह अमर उजाला टीम का धन्यवाद करते हैं।