फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सफाई को लेकर स्कूलों से रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार ने सभी स्कूलों से साफ व्यवस्था की रिपोर्ट मांगी है। स्कूलों को यह ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इतना ही नहीं, साफ-सफाई को पूर्ण रूप से अपनाने वाले चुनिंदा स्कूलों को सरकार पुरस्कृत भी करेगी। डीआईओएस ने जनपद के सभी बोर्ड के स्कूलों को सफाई से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने स्वच्छता को प्राथमिकता से लिया है, जिसके लिए बाकायदा अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने अब बेहतरीन सफाई व्यवस्था बनाने वाले स्कूलों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्कूलों से पोर्टल पर जानकारी मांगी जा रही है। केंद्र सरकार के पोर्टल पर स्कूलों को साफ-सफाई के साथ ही शौचालय और उनमें मिलने वाली पानी, साबुन और तौलिया आदि की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, कक्षों की सफाई, स्कूल परिसर की सफाई, फूलदार पौधों से सुंदरीकरण आदि का ब्योरा देना होगा। स्कूल, पोर्टल पर 31 अक्तूबर तक अपना ब्योरा अपलोड कर सकेंगे। डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि जो भी स्कूल जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफाई के मानकों को पूरा करेगा सरकार उसे पुरस्कृत करेगी। जानकारी अपलोड करने के संबंध में कोई भी स्कूल डीआईओएस कार्यालय के फोन नंबर 0132-2660056 को डायल कर देवांश दीक्षित से संपर्क कर सकते हैं।

स्वच्छ पेयजल पर प्रतियोगिता 27 को
सहारनपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोक प्रियकरण एवं संचार करने के लिए स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता 27 सितंबर को डीएम की अध्यक्षता में रेनबो पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड में सुबह नौ से दो बजे तक होगी। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो वर्गों में होगी। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तथा सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें