फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन की सहारनपुर शाखा के कर्मचारियों ने बोनस कम करने के प्रयास के विरोध में रेलवे स्टेशन पर जुलूस निकालकर मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को नरदर्न रेलवे मेंस यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर शाखा सचिव परमजीत सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर जुलूस निकाला। उसके बाद रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर पहुंचकर नारेबाजी की। परमजीत सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बोनस को कम करने की कोशिश की जा रही है। सरकार द्वारा पहले ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 प्रतिशत दिया है। जबकि रेलवे कर्मचारी बिना किसी आराम के, बिना छुट्टी लिए लगातार ट्रेनों के संचालन में सहयोग दे रहे हैं। त्यौहारों एवं महंगाई को देखते हुए सरकार द्वारा दिया जाने वाला बोनस बहुत ही कम है। इसलिए नारदर्न रेलवे मैंस यूनियन मांग करती है कि 78 दिन के बोनस की बढ़ोत्तरी के साथ दिया जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे में स्टाफ की काफी कमी हो चुकी है। सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
जुलूस एवं प्रदर्शन करने वालों में अवतार सिंह, पंकज कुमार, हेमंत कुमार, विनोद कुमार, प्रशांत सक्सेना, विशाल जोशी, विकास राज शर्मा, राम प्रसाद, राजकुमार, पवन कुमार, जीएस विद्यार्थी, दिनेश कुमार वीरेंद्र कुमार, अकबर, सुधीर कुमार, दुष्यंत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें