फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा में हुए उपद्रव पर जताया दुख--

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा में हुए उपद्रव पर जताया दुुख
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय मूल निवासी सम्यक संघ की बैठक का आयोजन हसनपुर कदीम में किया गया। जिसमें बाबा राम-रहीम के समर्थकों द्वारा पंजाब व हरियाणा में किए उपद्रव पर दुख प्रकट किया गया। अध्यक्ष बादल सिंह बौद्घ ने कहा कि भारतीय संविधान और न्याय पालिका का सम्मान न करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो। इस दौरान रमेश गौतम, प्रिया गौतम, डॉ. प्रवीन गौतम, अर्जुन बौद्घ, नेहा मौजूद रहे।
विज्ञापन


पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का आह्वान
सहारनपुर। जनता रोड स्थित जेपीएस कान्वेंट पब्लिक स्कूल में नेचुरल इंवायरमेंटल अवेयरनेस सोसायटी द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोसायटी के चेयरमैन और पर्यावरण विशेषज्ञ कमल कश्यप ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास के पर्यावरण को साफ और स्वच्छ बनाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह अपने आसपास रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। सोसायटी के महासचिव जय कुमार ने कहा कि चिलकाना रोड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में 28 अगस्त को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रबंधक ज्योतिराम, प्रधानाचार्य यशपाल, अल्पी, संजीव, राजू, शबा, योगेश निखिल, योगेंद्र, दीपिका, प्रीति, मीनाक्षी, लक्ष्मी, सुमिता, पायल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें