दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो किसान महिलाओं को मंडी समिति द्वारा दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि के चेक एसडीएम व तहसीलदार द्वारा संयुक्त रूप से दिए गए।
रामपुर मनिहारान तहसील के गांव मिर्जापुर निवासी रूमा देवी के पति सुभाष की खेत में दवाई का छिड़काव करते समय मृत्यु हो गई थी। इसी गांव की बिमलेश के पति नरेश कुमार की गन्ने की बोगी पलटने से मृत्यु हो गई थी। दोनों विधवाओं को बृहस्पतिवार को मंडी समिति द्वारा किसान दुर्घटना बीमा के तहत दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता व तहसीलदार रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दिए है।