फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ा कलाकार के फाइनल में पहुंचा विरद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे बड़ा कलाकार के फाइनल में पहुंचा विरद
विज्ञापन


सहारनपुर। सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे सबसे बड़ा कलाकार शो का फाइनल मुकाबला आज होगा। यहां के लिए खास बात यह है कि सहारनपुर का बेटा नन्हां सितारा विरद त्यागी तीन फाइनलिस्ट में से एक है, जिस पर जनपद के सभी कला प्रेमियों की नजरें टिकी हैं। विरद की जीत के लिए दुआएं और प्रार्थनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

विरद के गुरु वरिष्ठ रंगकर्मी संदीप शर्मा ने बताया कि फाइनल में विरद का मुकाबला जम्मू की वृंदा और भोपाल के ध्रुव से होगा। विरद अभी तक शो में अपने बेहतरीन अभिनय से मेहमान कलाकारों जैसे रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ, विवेक ओबराय, रितेश देशमुख और योग गुरु बाबा रामदेव से वाहवाही लूट चुका है। शो के जज बोमन इरानी, रवीना टंडन और अरशद वारसी का भी वह चहेता है। संदीप ने बताया कि शो का फाइनल रविवार को प्रसारित किया जाएगा, जिसमें शो के विजेता की घोषणा होगी। ऐसे में सभी कला प्रेमियों की नजर विरद पर होंगी, जो उसे जीतता हुआ देखना चाहते हैं। फाइनल को लाइव देखने के लिए अभिनय मित्र संस्था की उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, मेंटर अंकुश जोशी, फाल्गुनी भारद्वाज, शिवानी खन्ना, आकाश कौशिक मुम्बई पहुंचे हैं। कुलदीप धमीजा, सुशील नाज, सुखपाल, राजकुमार, अंजू, करुणा प्रकाश, धन प्रकाश, राहुल, प्रियंका, कोमल, राजेश, उमेश, हरिओम आदि ने विरद को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें