फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालकों का नगर निगम में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टेंपो चालकों ने पार्किंग ठेकेदार पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम पहुंचकर नगरायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

टेंपो चालक रामनिवास, नीरज, संजय, लाला और दिलशाद बृहस्पतिवार को अपने साथियों के साथ नगर निगम पहुंचे। उन्होंने पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। बताया कि नगर निगम ने अंबाला रोड पर थ्री व्हीलर्स की पार्किंग के लिए ठेका छोड़ा था। पार्किंग किन वाहनों के लिए थी और कितना शुल्क लिया जाना है। यह आज तक साफ नहीं है। आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमाने तरीके से सड़क से गुजरने वाले टेंपो से भी शुल्क वसूल रहा है। न देने पर बदसलूकी की जाती है। इसे लेकर सैकड़ों टेंपो चालकों में रोष है। यदि अवैध वसूली पर रोक न लगाई गई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों में असलम, राजकुमार, कुरबान, टीटू, अय्यर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पार्किंग ठेकेदार पर लगाया अवैध वसूली करने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें