फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शब्बीपुर प्रकरण में तीन लोगों को हिरासत में लेने पर हंगामा
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)।
शब्बीरपुर प्रकरण में मंगलवार रात बड़गांव पुलिस द्वारा रेड़ा गांव से बाप बेटे सहित तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद बुधवार की सुबह भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने एसओ पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उन्हें छोड़ने की मांग की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात द्वारा जांच के बाद तीनों को बेगुनाह पाए जाने पर छोड़ने का आश्वासन दिए जाने पर ही ग्रामीण शांत होकर लौटे।
गत 23 मई को शब्बीरपुर प्रकरण से जुड़े चंदपुर मामले में मंगलवार की रात पुलिस ने गांव रेड़ा में ताबड़तोड़ दबिश देकर राजपूत पक्ष के अनिल पुत्र धूम सिंह, नितिन पुत्र अनिल एवं हिमांशु पुत्र ओमपाल सिंह को हिरासत में लेकर थाने लाकर बैठा लिया। बुधवार की सुबह परिजनों के साथ गांव के अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। उन्होंने तीनों को निर्दोष बताते हुए पुलिस की कार्यवाही का विरोध किया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता रणदीप सिंह पुंडीर, अजीत राणा एवं पूर्व प्रमुख ठा. अनिल सिंह ने थाने पहुंच कर बड़गांव पुलिस पर एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि थाना प्रभारी शुरू से ही शब्बीरपुर प्रकरण में पक्षीय कार्यवाही कर रहे हैं। पहले भी अंबेहटाचांद और चंदपुर से एक ही पक्ष के करीब 25 बेगुनाह को जेल भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों के हंगामे की सूचना के बाद थाने पहुंचे एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने पुलिस द्वारा हिरासत में लिए तीनों लोगों को जांच के बाद छोड़ने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। भाजपा नेता रणदीप सिंह पुंडीर ने एसपी देहात से गांव चंदपुर मजबता से पुलिस द्वारा बेगुनाह जेल भेजे गए युवकों की शीघ्र रिहाई की मांग रखी। बाद में भाजपा नेता रणदीपसिंह पुंडीर ने पत्रकारों से कहा कि इमरान मसूद भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर की मां के कंधे पर बंदूक रखकर स्वयं भीम आर्मी को संचालित कर जिले में हिंसा कराने को उतारू है। प्रशासन को चाहिए की इमरान मसूद पर शीघ्र कार्यवाही करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें