स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में ओरेंज ग्लोबल ओलंपियाड में पुरस्कृत बच्चे
- फोटो : DEVBAND
ओरेंज ग्लोबल ओलंपियाड में 30 छात्रों ने पदक जीते
देवबंद (सहारनपुर)। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में ओरेंज ग्लोबल ओलंपियाड में प्रतिभा दिखाने वाले बच्चों को प्रबंधन द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के वाइस चेयरमैन अहमद सिद्दीकी ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए बताया कि विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताएं स्प्रिंग डेल स्कूल में आयोजित की गई थी। जिसमें 120 छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 11 छात्रों ने स्वर्ण पदक, 11 छात्रों ने रजत पदक और 8 छात्रों ने कांस्य पदक जीता है। स्वर्ण पदक जीतने वालों में हसन नासिर, इस्माइल, रिहान, सुनदुस हाशमी, अरसलान अली, नबा, अबु तलहा, अबुल्लाह साद, यासर, अदीबा और जाइना वतूल शामिल है। इस मौके पर युसरा सऊद, अमरीन सऊद, मोनिसा आदि मौजूद रहे।