फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में परिचय पत्र बनवाने के लिए आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजनौर सहित अन्य जिलों में हुई कुछ घटनाओं को देखते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं। इसके तहत शुरू की गई प्रक्रिया में 25 जनवरी को परिचय पत्र बनवाने का आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन

इसके चलते सिविल कोर्ट में इन दिनों परिचय पत्र बनवाने वाले अधिवक्ताओं, मुंशियों और सहायकों की कतार लग रही है। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान और सचिव राजीव गुप्ता ने कहा कि परिचय पत्र बनवाने का उद्देश्य बाहरी लोगों का कोर्ट परिसर में प्रवेश रोकना है, ताकि सुरक्षा प्रबंधों में कोई चूक न रहे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को परिचय पत्र बनवाने का आखिरी दिन रखा गया है। इसलिए वकीलों और मुंशियों में परिचय पत्र को लेकर कतार बढ़ी है। उन्होंने बताया कि वकीलों से जुड़े वाहनों के प्रमाण पत्रों से जुड़े दस्तावेज भी लिए जा रहे हैं ताकि प्रवेश के समय अतिरिक्त परेशानियों से बचा जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि सिविल कोर्ट में ही वकीलों की संख्या 1500 से अधिक है जबकि एक हजार से अधिक मुंशी और सहायक हैं। कोर्ट में इनके अलावा रोजाना दो से तीन हजार लोग वाद-परिवाद, स्टांप, शपथ पत्र सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें