फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 20 लोग संक्रमित मिले थे, वहीं बृहस्पतिवार को 30 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। लेकिन बाजारों में अभी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं पालन नहीं किया जा रहा है। ज्यादातर लोगों ने मास्क लगाना भी छोड़ दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को सावधान रहने के लिए चेताया है।
बृहस्पतिवार को आए संक्रमितों में स्टार पेपर मिल के चार, गोपाल नगर और सरसावा के दो-दो, गांव सिरसली कलां, छिदबना, भाटखेड़ी, बेहट रोड, बेरी बाग, ढक देवी, बड़गांव, धतौली, गंदेवड़, अंबेहटा, ढोल्ला माजरा, दुद्दू माजरा, सहारनपुर शहर, राजकीय मेडिकल कॉलेज, आईपीटी परिसर, माधोनगर, रेलवे रोड, तीतरो, रामपुर मनिहारान, नवीन नगर, दुर्गा विहार और डिगौली का एक-एक व्यक्ति शामिल है। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10683 हो गई है। उधर, बृहस्पतिवार को कोरोना के तीन मरीज ठीक हुए। वर्तमान में 119 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

मार्च माह में 148 हो चुके संक्रमित
मार्च माह में अभी तक कोरोना संक्रमण के 148 मामले सामने आ चुके हैं। बीते छह दिन से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 20 से 25 मार्च तक 96 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

करीब तीन माह से कोरोना नियंत्रण में था। कई दिन ऐसे बीते कि एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं आया। मगर बीते छह दिन से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने बताया कि कुछ माह से लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बिना मास्क के ही बाजारों में घूम रहे हैं, जो ठीक नहीं है। अब कोरोना फिर से बढ़ रहा है, जो चिंता की बात है। हालांकि जनपद में अभी तक कोरोना के नये स्ट्रेन का मामला सामने नहीं आया है।
बीते छह दिन के संक्रमित
तिथि------------संक्रमित
20 मार्च---------20
21 मार्च---------12
22 मार्च---------05
23 मार्च---------09
24 मार्च---------20
25 मार्च---------30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें