सहारनपुर। पुल खुमरान और जैनबाग बिजली उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बृहस्पतिवार (आज) से बिजली संकट रहेगा। हर दिन चार घंटे का शटडाउन होगा। बिजली नहीं आने से करीब 20 हजार आबादी परेशानी झेलेगी।
विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र पुल खुमरान से संबंधित क्षेत्र बड़तला, चौक फव्वारा, हवा सराय, मीरकोट, मोरगंज, स्वतंत्र नगरी, मटिया महल, बोमनजी रोड, जाफरनवाज, सर्राफा बाजार, नया बाजार, गौरी शंकर बाजार, रामानंदी, दीनानाथ बाजार, जामा मस्जिद एरिया और कायस्थान में 19 व 20 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह जैनबाग से जुड़े क्षेत्र खाताखेड़ी, रामजीवन काॅलोनी, खाताखेड़ी गोल कोठी चौक, अरबी मदरसा, धोबीघाट, मंडी रोड, मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज और चिलकाना रोड की बिजली आपूर्ति 19 से 22 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक नहीं होगी।