देवबंद। नाफेपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को दिल्ली से सहारनपुर-देहरादून, हरिद्वार तक छह लेन का विकास कर रही कंपनी के अधिकारियों के समक्ष भूमिया खेड़ा की जमीन पर निशानदेही किए जाने का विरोध किया। बुधवार को नाफेपुर के ग्रामीण इकट्ठा होकर दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार एक्सप्रेस-वे का विकास कर रही कृष्णा प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में पहुंचे। जहां उन्होंने भूमिया खेड़ा की जमीन पर निशानदेही किए जाने का विरोध किया।
इस दौरान कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विशु चौधरी ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए उन्हें बताया कि उक्त भूमि सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई है। इस संबंध में वह एसडीएम देवबंद के सामने अपनी बात रखें। ग्रामीणों का कहना है कि यह देवताओं का स्थान है। यहां वह सुख समृद्धि के लिए उनकी पूजा करते हैं। इसमें गजराज, प्यारेलाल, वेदपाल, फूल सिंह, दारा सिंह, बंसी, राजपाल, सोम सिंह, कालू और सूरत आदि मौजूद रहे।