फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में दांपत्य जीवन में बंधे 30 जोडे़

विज्ञापन
बेहट में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दूल्हा-दुल्हन को चैक और गिफ्ट देते चेयरमैन अब्दुल रहमान? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 30 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। इनमें से 27 जोड़ों का निकाह और तीन जोड़ों के फेरे कराए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष की तरफ से सभी जोड़ों को 35-35 हजार रुपये की धनराशि के चेक और उपहार दिए गए।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में आयोजित सामूहिक विवाह संस्कार कार्यक्रम में बेहड़ा खुर्द निवासी सुशील ने मोहल्ला माजरी बेहट निवासी संगीता, गांव नयाबांस निवासी जोनी कुमार ने मोहल्ला माजरी निवासी आराधना और संसारपुर निवासी सोनू कुमार ने मोहल्ला माजरी निवासी पूजा के साथ फेरे लिए। पंडित सोमपाल ने विवाह संस्कार संपन्न कराया, जबकि बेहट के मोहल्ला गाड़ान निवासी तब्बसुम का निकाह फतेहपुर भादो निवासी इसरार, हिना गुलनाज का निकाह बंदरजूड़ निवासी अब्दुल रहमान, आसमां प्रवीन का निकाह मोहल्ला खाताखेड़ी सहारनपुर आसिफ, नगमा का निकाह उसी के मोहल्ले के बरकत अली, सना मलिक का निकाह सलमान के साथ हुआ। निकाह मुफ्ती मो. इरशाद व काजी साजिद हसन ने कराया।
इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान एवं अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी ने सभी वर-वधू को 35-35 हजार रुपये के चेक और उपहार भेंट किए। मो. अहमद काजमी, पीरू मियां, महताब पीरजादा, जमील अहमद, सभासद आरिफ मंसूर, गुड्डू पीरजादा, हेमंत जैन, अरशद खान, मुस्तकीम अय्यूबी, फराज अहमद के अलावा फरमान मलिक, लिपिक ओमप्रकाश, इस्तखार अहमद, राकेश गाबा, ब्रजेश जैन, आरिफ नबी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें