फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 2.84 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं भरा बिजली बिल, जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के 2.84 लाख उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल नहीं भरा है। विद्युत निगम अब ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं। विद्युत निगम का उपभोक्ताओं पर 640 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन




बकाया बिल का जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए विद्युत निगम ने 15 दिसंबर से एकमुश्त समाधान योजना शुरू की थी, जिसमें पंजीकरण कराने पर उपभोक्ता को सरचार्ज में छूट प्रदान की गई थी। साथ ही विभाग ने उपभोक्ताओं को पंजीकरण के बाद किस्तों में भी बकाया बिल को जमा करने की सुविधा दी थी, लेकिन इन सबके बावजूद उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ नहीं उठाया।
28 फरवरी की रात 8 बजे तक जिले में योजना के तहत पात्र 389,144 उपभोक्ताओं में से मात्र 104,985 उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया। जिन्होंने 110.73 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई है। विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं कराए हैं उनके खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें