फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा टीका लगवाने 2804 स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे

विज्ञापन
जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाती आशा व स्वस्थ्य वकर्स - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के 21 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए। 3202 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा टीका लगाया जाना था, जिनके सापेक्ष 2804 स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने पहुंचे। उधर, प्रथम पंक्ति के 600 कर्मियों को पहला टीका लगाया जाना था, जिनमें से मात्र 230 कर्मियों ने ही टीका लगवाया।
विज्ञापन

दूसरे टीके के लिए 18 केंद्र सीएचसी गंगोह, सीएचसी मुजफ्फराबाद, सीएचसी पुंवारका, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी सरसावा, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी देवबंद, सीएचसी नागल, सीएचसी नकुड़, सीएचसी नानौता, सीएचसी सुनहेटी खड़खड़ी, सीएचसी बेहट, जिला महिला अस्पताल, एसबीडी जिला अस्पताल, नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, केयर हॉस्पिटल, तारावती हॉस्पिटल, स्वास्थ्य केंद्र हलालपुर, अमन विहार, अशोक विहार में कुल 42 बूथ बनाकर टीके लगाए गए। दूसरे टीके के लिए 87.6 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे। इसके अलावा छूटे हुए कर्मियों को नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, केयर हॉस्पिटल और पुलिस लाइन में टीके लगे। छूटे हुए कर्मियों में से 38.3 फीसदी कर्मियों ने टीका लगवाया।
चार कोरोना संक्रमित मिले
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चारों लोग शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10552 हो गई है। उधर, बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ठीक भी हुआ है। वर्तमान में 18 एक्टिव मरीज हैं।

जिला अस्पताल के महिला वार्ड में को वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाती स्वस्थ्य कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल के महिला वार्ड में को वैक्सीन का टीका लगवाते स्वस्थ्य कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें