फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास के 28 दिन बाद विवि को मिले कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शासन ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हृदयशंकर सिंह को मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर का कुलपति नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय को लेकर शासन स्तर से की जा रही त्वरित कार्रवाई से जनपदवासियों में खुशी की लहर है, क्योंकि कुलपति की तैनाती शिलान्यास के बाद एक माह के भीतर 28 दिन में की गई है।
विज्ञापन

जनपद में राज्य विश्वविद्यालय की मांग दो दशक पुरानी रही है, जिसके लिए यहां के महाविद्यालयों के प्राचार्यों और छात्रों ने आंदोलन किए, साथ ही राजनीतिक स्तर पर सांसदों और विधायकों ने भी अपने स्तर से मांग की थी, जिसके बाद करीब दो साल पहले विश्वविद्यालय को शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई थी। प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय की स्थापना में तेजी दिखाते हुए दो दिसंबर को विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था, जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक मंत्रिगण यहां पहुंचे थे। शिलान्यास के 28 दिन बाद ही शासन ने कुलपति की नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग के द्वारा की गई है। प्रोफेसर एचएस सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार यानि आज कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें