फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले के 56 केंद्रों पर 25,856 अभ्यर्थी देंगे आरओ, एआरओ की परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा अयोग की आरओ तथा एआरओ परीक्षा आज होगी। जनपद के 56 केंद्रों पर 25,056 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पहले ही दुरुस्त की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

परीक्षा एक ही पाली में होगी, जिसका समय सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। यानी तीन घंटे की परीक्षा होगी। परीक्षा के आयोजन के लिए प्रशासन ने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जिनके साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा सीसीटीवी और वायर रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। साथ ही सचल दस्ते औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान या साइबर कैफे नहीं खुलेगा। परीक्षा केंद्रों में एंट्री एक घंटा पहले हो जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय से पहुंचना होगा। मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें