फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दौड़कर जीतो 25 हजार रुपये

Fri, 27 Dec 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष हॉफ मैराथन आठ जनवरी को गोरखपुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में होगी। खास बात यह है कि इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गाें के लिए पांच हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक का इनाम रखा गया है।
विज्ञापन

खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि मैराथन में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को एक दिन पहले गोरखपुर स्टेडियम पहुंचकर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए खिलाड़ियों को एक दिन की केवल आवासीय सुविधा निशुल्क दी जाएगी। महिला और पुरुष दोनों वर्गाें में पहला स्थान प्राप्त करने वालों को 25-25 हजार रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 20-20 हजार रुपये, तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 15-15 हजार रुपये, चौथा, पांचवां, छठा और सातवां स्थान प्राप्त करने वालों को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
पुरस्कार राशि संबंधित खिलाड़ियों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाएगी। खिलाड़ियों को पंजीकरण के दौरान अपने बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें