फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ऑफिस में तैनात सिपाही समेत 25 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीआईजी ऑफिस में तैनात सिपाही सहित 25 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 704 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सामने आए नए संक्रमितों में डीआईजी ऑफिस में तैनात एक सिपाही और राजकीय मेडिकल कॉलेज के लैब टेक्नीशियन के पिता भी शामिल हैं। इनके अलावा सात लोग पंत विहार के रहने वाले हैं, जो एक ही परिवार के बताए गए हैं। पांच मरीज देवबंद के रहने वाले हैं, जिनमें चार रविदास मार्ग के रहने वाले हैं, जबकि एक लहसवाड़ा का रहने वाला है। दो गांव नियामतपुर के रहने वाले हैं, जबकि दो ही सरसावा के गांव सरसोंहेड़ी निवासी हैं। एक गोविंदनगर, एक आवास विकास, एक नंदविहार, एक चिलकाना के मनोहरपुर, एक बहेड़ी घोघू, एक चर्च कंपाउंड, एक राजेंद्र नगर का रहने वाला है। चार लोगों को बृहस्पतिवार को कोविड सेंटर से छुट्टी दी गई है। इनके साथ ही जनपद में अभी तक सामने आए कोरोना मरीजों की संख्या 704 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 578 मरीज ठीक हो चुके हैं। सात मौतें हुईं हैं। वर्तमान में 119 एक्टिव मरीज हैं।
वहीं सरसावा में कोरोना ने अब गांवों में भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। गांव सरसोंहेड़ी में एक युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन किट से टेस्ट किए तो युवक के माता-पिता भी संक्रमित पाए गए। बृहस्पतिवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्राम प्रधान अंजू त्यागी प्रधानपति प्रेमानंद त्यागी तथा अन्य लोगों की मौजूदगी में 21 लोगों के सैंपल लिए। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. राजेश ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें