बृहस्पतिवार को पहली पाली में बीएड की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद सचल दल और महाविद्यालय के शिक्षकों ने कक्षों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 23 परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े गए।
मॉडल पेपर और हाथ से लिखे नोट्स बरामद
जांच के दौरान छात्रों के पास से मॉडल पेपर के फटे पेज, जीरो साइज फोटो कॉपी और हाथ से लिखे नोट्स बरामद किए गए। बताया गया कि छात्रों ने इन सामग्रियों को छिपाकर रखा हुआ था।
पहले भी पकड़े जा चुके हैं छात्र
इससे पहले 30 मार्च को आयोजित परीक्षा में भी नौ छात्र नकल करते हुए पकड़े गए थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि कॉलेज में विभिन्न संस्थानों के छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। चेकिंग के दौरान छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया है और सभी की जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को भेजी जा रही है।