सहारनपुर। 11, 12 और 18 फरवरी को टीका नहीं लगवा पाने वाले प्रथम पंक्ति के योद्धाओं को टीका लगवाने के लिए एक और मौका सोमवार को दिया गया, लेकिन 34.5 फीसदी योद्धा इस विशेष दिवस में भी टीका लगवाने नहीं पहुंच सके।
टीकाकरण के लिए सोमवार को 20 केंद्रों पर 29 बूथ बनाए गए थे। कुल 3307 योद्धाओं (पुलिस, होमगार्ड, नगर निकायों आदि के कर्मचारी) को टीका लगाने का लक्ष्य था, मगर मात्र 2165 योद्धा ही टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। कम टीकाकरण होने की वजह से केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी शाम पांच बजे तक टीका लगवाने वालों का इंतजार करते रहे। एडी-हेल्थ डॉ. अनीता जोशी, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने सोमवार को भी टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
-------
तीन कोरोना संक्रमित मिले
सहारनपुर। जनपद में सोमवार को तीन कोरोना संक्रमित मिले। तीनों संक्रमित शहरी क्षेत्र के हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10543 हो गई है। वर्तमान में जनपद में 14 एक्टिव मरीज हैं, जो होम आइसोलेट हैं।
-------
टीकाकरण से छूटे प्रथम पंक्ति के योद्धाओं के लिए सोमवार को विशेष रूप से टीकाकरण अभियान चलाया गया। 20 केंद्रों पर 29 सत्र चलाए गए। 65.5 फीसदी योद्धाओं ने टीकाकरण कराया है। अब भी 34.5 फीसदी लोग टीकाकरण से रह गए हैं। जिन विभागों के कर्मचारी टीका लगवाने नहीं पहुंचे हैं। उन विभागों को पत्र लिखा जाएगा।
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।