फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ियों ने की जून माह की छुट्टियों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक में विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की जून माह का अवकाश कराया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित सीटू कार्यालय में आयोजित बैठक में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिला मंत्री रजनी राणा ने कहा कि कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अक्तूबर 2018 से मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते उनके सामने आर्थिक परेशानी पैैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकानों में चल रहे हैं, सरकार को उनके किराए का भुगतान तुरंत कराया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की। उन्होंने एकमुश्त दो लाख रुपये और पेंशन का भुगतान कराने, रमजान एवं भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाने वाले बच्चों के लिए ड्रेस, किताबें दिलाने के साथ ही उनके बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था की जाए। बैठक की अध्यक्षता सत्यवती ने की। इस दौरान उषा शर्मा, गीता शर्मा, आसमा, कौसर, शशि, नाजिया, शर्मिला, संतोष, कुर्रत, कौसर, सुनीता बिष्ट, पूजा सैनी, शमां, कविता सैनी, रेखा, शर्मिष्ठा, करुणा, शहनाज, समीना, लता, संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें