फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसके दरवाजे का मुझे दरबान बना दे

विज्ञापन
विज्ञापन
‘उसके दरवाजे का मुझे दरबान बना दे’
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्व धर्म डेराबंदा नवाज शेेखपुरा कदीम में चल रहा 55वां उर्स मुशायरे के साथ संपन्न हो गया। शायरों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब वाहवाही लूटी। रविवार देर रात भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद मुशायरे का शुभारंभ डीबीएन महाराज (बड़े सरकार) ख्वाजा सैयद इतरत हुसैन ने किया। शायर जहाज देवबंदी ने कलाम पेश करते हुए कहा- ‘दरवाजे का उसके मुझे दरबान बना दें, मुश्किल को जो आसानी से आसान बना दे’। मुरादाबाद से आए कव्वाल असलम वारसी ने ‘ताज दारे औलिया मुश्किल कुशा मौला अली’ सुनाकर जायरीनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

विनोद राज एंड पार्टी ने ‘ओ लाल मेरी....’ सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इनके अलावा शायर आदिल हुसैन, महमूद असर, साजिद हुसैन, इतरती ने भी कलाम पेश किए। डीबीएन महाराज ने देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआ कराकर सबका आभार जताया। इस दौरान आईटीएस चौहान, रवि, तेज कुमार, अजय बाठला, हरमीत सिंह, भूषण कालड़ा, मन्नू मलिक, रिम्पी चावला, पंकज भोला सहित बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें