आठ घंटे कई इलाकों की विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित
सहारनपुर। विद्युत निगम द्वारा बुधवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित सब स्टेशन पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके तहत सुबह दस से शाम छह बजे तक कई इलाकों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि 33/11 केवी आवास विकास उप केंद्र पर बुधवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके तहत सुबह दस से शाम छह बजे तक आवास विकास, दिल्ली रोड, पंत विहार, नवीनगर, चंद्रनगर, जैन कॉलेज रोड, शिव विहार, वैशाली विहार, राजौर गार्डन, न्यू नवीनगर, आंबेडकर पुरम, आईटीसी रोड की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।