फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
विज्ञापन

बेहट। विकासखंड साढौली कदीम क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतेहउल्लापुर, असगरपुर एवं खुशहालपुर में मंगलवार को ग्राम पंचायतों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों ने प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रैली प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव के गली मोहल्लों से होते हुए निकाली गई। रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो आदि प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव राजीव सैनी ने मतदान के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद इश्तियाक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नाथीराम, असगरपुर के ग्राम प्रधान चौधरी ऋषिपाल, विकास कुमार, रजनीश, सुभाष कुमार आदि की मौजूदगी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें