फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा से होता है मृत्यु का भय समाप्त: बलोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कथा व्यास पंडित विजय बलोधी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के अंदर से मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। भगवान मानव जाति के कल्याण और पापियों के नाश के लिए अवतार लेकर धरती पर आते हैं।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पंडित विजय बलोधी ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत ही वह पावन धरती है, जहां भगवान ने अवतार लेकर मनुष्य जाति का उद्धार किया। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के अंदर से मौत के भय को खत्म कर देती है। श्रीमद्भागवत कथा से पितरों का उद्धार होता है। इससे पूर्व देव पूजन पंडित दीपक और आचार्य पंडित हरी शंकर गोनियाल ने कराया। इस दौरान श्री विश्रामपुरी भैरो मंदिर समिति के प्रबंधक डाक्टर पन्ना लाल शर्मा, चौधरी ओम सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, अनेश शर्मा, रमेश गुप्ता, सुखबीर सिंह, संजीव शर्मा, डाक्टर प्रेम शर्मा, जय प्रकाश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें