फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वुशु में पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ियों का स्वागत किया
विज्ञापन


सहारनपुर। मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित वुशू की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में जेवी जैन कालेज की दो खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए। बृहस्पतिवार को कालेज पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जैन कालेज परिसर में हुए कार्यक्रम में अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली रुखसार और अपने भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त करने वाली साक्षी पंवार का स्वागत किया गया। इनमें से रुखसार का विश्वविद्यालय की टीम में स्थान पक्का हो गया है जबकि साक्षी पंवार ने आरक्षित श्रेणी में स्थान पाया है। कालेज के प्राचार्य डॉक्टर पीके वार्ष्णेंय ने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर कालेज का नाम रोशन किया है। इस दौरान डॉक्टर हरिओम, डॉक्टर मुकेश, डॉक्टर पूनम शर्मा, डॉक्टर शशि नौटियाल, डॉक्टर संजीव गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें