छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
सहारनपुर। जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को घर घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी दिलाया। बृहस्पतिवार को हिंदू कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने अध्यापिकाओं के साथ प्रभातफेरी निकाली। प्रधानाचार्य अलका भारद्वाज ने छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वह घर घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मतदान करके ही देश में स्वास्थ्य लोकतंत्र बनाए रख सकते हैं। छात्राओं से संकल्प पत्र भी भरवाए गए। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी छात्राओं और अध्यापिकाओं से भागेदारी की।