फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न दिए जाने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने दी रास्ता जाम की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम रोजगार सेवकों ने शासन द्वारा मानदेय भेजे जाने के बावजूद रोजगार सेवकों को न दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने 31 दिसंबर तक मानेदय दिए जाने पर मनरेगा कार्यों का बहिष्कार कर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि शासन से उनका मानदेय जिला प्रशासन को 12 अक्तूबर को ही भेजा जा चुका है। जिसका भुगतान दीवाली से पहले ही होना था। लेकिन बार-बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे ग्राम रोजगार सेवकों में रोष है। रोजगार सेवकों ने सीडीओ को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि 31 दिसंबर को ग्राम रोजागर सेवकों का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो जिले के सभी ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा कार्यों का बहिष्कार कर जिला मुख्यालय विकास भवन पर धरना प्रदर्शन एवं सड़क जाम करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र चौधरी, अफजाल, घनश्याम राणा, जमशेद, अमित चौधरी, जुल्फिकार अली, यूसुफ, रईस आलम, मनोज कुमार, राजमणि, तैमूर अली, मोसीफ आलम, तनवीर अहमद, गौरव राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें