फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत खनन से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़कर सीज की

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस की सख्ती के बावजूद यमुना नदी से रेत खनन का कारोबार बदस्तूर जारी है। पुलिस ने टाबर रोड से खनन सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़कर सीज किया है तथा रिपोर्ट खान अधिकारी को भेजी जा रही है
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी के अवैध खनन व ट्रैक्टर-ट्रालियों से खनन परिवहन पर रोक के सख्त निर्देशों के बावजूद खनन माफिया रेत खनन कर ट्रैक्टर-ट्रालियों के द्वारा ही इसका परिवहन करा रहे हैं। टाबर गांव के पास हरियाणा की सीमा में स्थित पभारी घाट पर कुछ खनन माफिया द्वारा परमिशन की आड़ में जेसीबी मशीन लगाकर भारी मात्रा में रेत खनन किया जा रहा है। इसके अलावा गांव रानीपुर व धुंधामाजरा के समीप यमुना नदी से भी रेत खनन हो रहा है। मंगलवार की दोपहर ग्रामीणों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने टाबर रोड से रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को कोतवाली लाकर खड़ा कर दिया है। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके पर वैध कागजात उपलब्ध नही करा पाया है। दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर रिपोर्ट खान अधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें