सहारनपुर। पार्षद प्रदीप उपाध्याय द्वारा की गई शिकायत पर मंगलवार को विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति ने देर शाम हिम्मतनगर का दौरा किया। समिति ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
पार्षद प्रदीप उपाध्यक्ष ने विधान परिषद की समिति को पूरे आवास नहीं बनाए जाने , पेपर मिल रोड पर स्ट्रीट लाइटों के नहीं लगने और सड़कों को लेकर शिकायत की थी। उनका आरोप है कि जितने आवासों को बना दिया गया है वास्तव में उतने नहीं बने हैं। शिकायत के आधार पर विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सदस्यों ने हिम्मत नगर का दौरा किया। विधान परिषद सदस्य आशु मलिक ने बताया कि समिति ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विधान परिषद समिति के सभापति सैयद मिस्बाहुद्दीन, विधान परिषद सदस्य आशु मलिक, अमित यादव रमेश मिश्र, महमूद अली, बुक्कल नवाब, भीमराव आंबेडकर आदि रहे।