फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में धूमधाम से श्री गणेश भगवान का उत्सव मनाया गया। विभिन्न जगहों से भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा निकाली गई। पूजा अर्चना के बाद नहर पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ मूर्ति का विसर्जन किया। अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

शहर में हकीकत नगर, लेबर कॉलोनी, नुमाइश कैंप, नवादा रोड, शारदानगर, गोविंदनगर, चिलकाना रोड, रानी बाजार, बड़तला यादगार, खलासी लाईन गोपाल मंदिर से बैंडबाजों और ढोल नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली। नाचते-गाते हुए श्रद्धालु अंबाला रोड व मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुनानहर पर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया। याचिका वर्मा, पूनम यादव, अनिता बेबी, काव्यांश, इंद्रदेव, योगेंद्र पाल, संजय, गगन, नवीन जैन, कुलदीप, ललित, विनोद, ममता, अनिता, महेंद्र कोर, अमरप्रीत सिंह, सन्नी, आशू, जसबीर, एसके मंडल, सचिन, नितिन, मुन्नू, अमनप्रीत मौजूद रहे।

नहर पर लगा रहा मेला
अंबाला रोड पर भगवान श्री गणेश के जयकारों की गूंज रही। मानकमऊ और अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुनानहर पर मेला लगा रहा। लोग परिवार संग नाचते-गाते हुए नहरों पर पहुंचे और श्री गणेश भगवान की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व लोगों ने घरों आरती कर भंडारों का आयोजन किया गया। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए।
विज्ञापन


युवाओं ने ली सेल्फी
नहरों पर बड़ी संख्या में युवक और युवतियां भगवान श्री गणेश की मूर्ति विसर्जित करने पहुंचे। युवाओं ने मूर्ति विसर्जन के दौरान खूब सेल्फी और सोशल मीडिया पर अपलोड किया। छोटे-छोटे बच्चे भी गणेश उत्सव को लेकर उत्साहित नजर आए।

भगवान श्रीगणेश करते हैं मनोकामनां पूर्ण: कालेंद्रानंद
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में शोभायात्रा निकाली गई, जो राधा विहार, नुमाइश् ाकैंप, जेल चुंगी होते हुए अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणपति भगवान का विसर्जन किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति अपने घर में श्री गणेश भगवान को स्थापित कर उनका विसर्जन करता है, उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। अरुण, रमेश शर्मा, मेहर चंद जैन, वेद प्रकाश, सुधीर त्यागी, भूपेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, मुनेश गोयल, राजेंद्र धीमान, नरेश चंदेल, गीता, विभाग, सीता मौजूद रहे। उधर, राज विहार स्थित मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और बड़ी नहर पर मूर्ति का विसर्जन किया। इससे पूर्व विशेष आरती की गई। एसडी शर्मा, संदीप गर्ग, अक्षय त्यागी, योगेश शर्मा, पीडी अरोड़ा, विनय स्वामी, रमेश बंसल, संजय पलसुले, सुनीता बंसल, उत्तरा निगोस्कर, सुषमा त्यागी, आशु गर्ग, मधु गुप्ता, आभा बंसल, संगीता, अंजली टंडन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें