फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की
विज्ञापन

सरसावा। निर्धन लोगों को बेहतर और खर्च रहित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचसी सरसावा पर कैंप लगाया गया। इसमें मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाईयां वितरित की गई।
विज्ञापन

शनिवार को अंबाला रोड स्थित सीएचसी पर आयोजित विशेष स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा और नगराध्यक्ष सुशील कांबोज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डाक्टर राजेश ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। डाक्टर राजेश ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निर्धन लोगों का पांच लाख रुपये तक का नगद रहित बीमा किया गया है। डाक्टर राजेश ने बताया कि वर्ष 2011 की जातिगत जनगणना के आधार पर ब्लाक सरसावा के चार हजार 225 परिवार इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। जिनके स्वास्थ्य की जांच के लिये कैंप आयोजित किया गया है। कैंप में 160 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिनमें से 19 लोगों का रक्त लेकर जांच के लिए भेजा गया साथ ही 18 युगल ने परिवार नियोजन अपनाया। इस अवसर पर डाक्टर संजय यादव, अमनदीप कौर, डाक्टर विजेंद्र, पूजा शर्मा, रमेश कुमार, गीता वर्मा, रोज मैरी, सरोजबाला, सुखपाल सिंह, संजय शर्मा, रमेश सुखीजा, देशबंधु शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें