फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से खाद्यान्न नहीं उठाने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम से खाद्यान्न नहीं उठाने की दी चेतावनी
विज्ञापन

गंगोह। आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स फेडरेशन की बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विक्रेताओं का मानदेय तय करने, डोर स्टेप डिलीवरी कराने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में गोदामों से खाद्यान्न का उठान न करने की चेतावनी दी।
शिव चौक स्थित पंचायती धर्मशाला में आयोजित उचित दर विक्रेताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार कोटेदारों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। रोज-रोज नए कानून बनाकर कोटेदारों पर थोपे जा रहे हैं। कहा कि संगठन सरकार से 200 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन अथवा 30 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय की मांग करता आ रहा है। आश्वासन के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। विक्रेताओं को जो खाद्यान्न गोदाम से उठवाया जा रहा है, उसका वजन भी पूरा नहीं हो पाता। कहा कि सरकार द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी लागू नहीं किए जाने से राशन डीलरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंनेे कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत डोर स्टेप डिलीवरी का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर इस माह राशन डीलरों ने खाद्यान्न नहीं उठाने का निर्णय लिया है। कहा कि 25 सितंबर को राशन डीलर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में अशोक शर्मा खंडलाना, राजेंद्र दैदनौर, शिवकुमार रादौर, मानसिंह मोहम्मदपुर गुर्जर, खालिद कुंड़ा खुर्द, हरीश कलाहलटी के अलावा गंगोह के चंद्रपाल, बसंत शर्मा आदि विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें