सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई की ओर से सौहार्द एवं एकता के प्रतीक जाहरवीर गोगा की छड़ी पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया।
रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में छड़ी का सामूहिक पूजन डीआईजी शरद सचान, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, डीएलसी रामअवतार श्रीवास, डीएसओ सतीश कुमार मिश्र, सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा, राहुल लखनपाल शर्मा आदि ने किया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री एसएसएस चावला ने कहा कि छड़ी पूजन और सामूहिक भंडारे से आपसी एकता और सौहार्द का माहौल बनता है। एसके दुआ, राजेंद्र गुप्ता, यशपाल मैनी, महेश नारंग, राजकुमार विज, आरके मल्होत्रा, नीरज जैन, तजिन्द्र कपूर, राजीव मदान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, मुकेश चौधरी, कमल गुप्ता, रामराजीव सिंघल, राजपाल सिंह, पवन गोयल, शिवकुमार गौड़, हरजीत सिह, रघुवीर सिंह, राकेश जैन आदि रहे।