राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सहारनपुर। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता शुक्रवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन कई मुकाबले कराए गए, जिनमें आगरा, गोरखपुर, चित्रकूट के खिलाड़ियों का जलवा रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम-प्रशासन एसके दुबे ने किया। प्रतियोगिता में लखनऊ, मेरठ, फैजाबाद, इलाहाबाद, वाराणसी, बरेली, आजमगढ़, गोखपुर, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, मिर्जापुर, बस्ती, चित्रकूट धाम, देवीपाटन की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले मुकाबले में आगरा ने बस्ती को 39-1 के अंतर से पराजित किया। चित्रकूट धाम ने कानपुर को 14-3, इलाहाबाद ने विंध्यांचल को 41-31, गोरखपुर ने मुरादाबाद को 26-6 के अंतर से हराया। मुकाबलों के दौरान आरएसओ प्रेम कुमार, चीफ वार्डेन राजेश जैन, मोहम्मद आलम, पुष्कर सिंह, ममता सागर, सुनील कुमार, ईश्वरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, जयेंद्र कुमार, अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अनिल कुमार, मनोज कुमार, संजीव कुमार, ओम सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
खिलाड़ी की तबीयत बिगड़ी
कबड्डी प्रतियोगिता में मुकाबले के बाद बस्ती की रहने वाली अदिति नाम की खिलाड़ी की तबीयत बिगड़ गई। खिलाड़ी ने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की, जिसे लेकर आयोजकों के हाथपांव फूूल गए। खिलाड़ी को तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद खिलाड़ी को आराम मिल गया।