देवबंद (सहारनपुर)। रेलवे के प्रस्तावित फ्लाईओवर को रेलवे रोड पर उतारे जाने का विरोध लगातार जारी है। बुधवार जहां रेलवे रोड के दुकानदारों ने क्षेत्रीय विधायक से मिलकर प्रस्तावित पुल को रुकवाने की मांग की थी। वहीं शास्त्री नगर के लोगों ने फ्लाईओवर को अपनी तरफ से बनवाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को मोहल्ला नेचलगढ़ बाजार के दुकानदारों ने फ्लाईओवर को रेलवे रोड पर बनाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी मोहल्ला नेचलगढ़ बाजार के दुकानदारों ने कहा कि रणखंडी रेलवे फाटक के बजाए फ्लाईओवर को रेलवे रोड़ की तरफ बनाने से नेचलगढ़ और शास्त्री नगर के दुकानदारों का कारोबार चौपट हो जाएगा, क्योंकि नेचलगढ़ बाजार में रणखंडी रेलवे फाटक से कई गांवों के लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। यदि फाटक बंद हो गया और फ्लाईओवर भी रेलवे रोड़ पर उतर गया तो नेचलगढ़ व शास्त्री नगर में ग्राहक नहीं आएंगे। दुकानदारों ने डीएम आलोक कुमार पांडेय और सांसद सांसद राघव लखनपाल से फ्लाईओवर को रणखंडी रोड से शास्त्री चौक पर उतारने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में अजय धीमान, मास्टर सेवाराम, गगनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, राहुल सिंघल, काला सैनी, नवनीत कश्यप, आकाश गर्ग, डा. सतीश वर्मा, प्रदीप वर्मा, आशीष सिंघल, संजू वर्मा, राजू सिंघल आदि मौजूद रहे।