फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लाह बिरादरी की पंचायत में डीजे बजाने पर लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। मल्लाह बिरादरी के तीन गांवों के लोगों ने पंचायत कर शादियों में डीजे बजाने पर रोक लगा दी है। हालांकि बिरादारी के युवा इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं, लेकिन बुजुर्गों का साफ कहना है कि किसी भी सूरत में डीजे नहीं बजने दिया जाएगा। यदि प्रशासन इसे बजाने की अनुमति देता है तो विवाद की स्थिति में वह खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली के गांव यमुना खादर के बेगी नाजर, बेगी रूस्तम, बेगी गांवों में मल्लाह बिरादरी के लोग बहुसंख्यक आबादी में निवास करते हैं। गांव के पूर्व प्रधान अब्दुल कय्यूम, मुराद अली, नसीम सूफी, मेहरूदीन, मेहरदीन, शाहदीन, रिफाकत, खालिद, आजम आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आए दिन शादी और अन्य आयोजनों में डीजे बजने के कारण युवाओं में आपसी झगड़े होने आम बात हो गई थी। इसके चलते तीन गांव के मौअजिज लोगों ने शादी ब्याह में डीजे बजाने को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत ने सर्वसम्मति से डीजे बजाने पर रोक लगाने का फैसला लिया और डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया। लेकिन के कुछ शरारती युवा गांव में डीजे बजाने पर अड़े हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो जाएगा। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस से लेकर एसडीएम तक प्रार्थना देकर ऐसे युवकों को डीजे की अनुमति नहीं देने की अपील की है। साथ में चेतावनी भी दी यदि प्रशासन ने किसी के दबाव में आकर युवाओं को गांव में डीजे बजाने की अनुमति दी और इसके कारण कोई विवाद हुआ तो प्रशासन इसका जिम्मेदार खुद होगा। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। गांव में तनाव के मद्देनजर अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि किसी ने डीजे बजाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें