फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू समाधान दिवस पर करेगी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू संपूर्ण समाधान दिवस में करेगी धरना प्रदर्शन
विज्ञापन


देवबंद। भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना मूल्य का भुगतान समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर 17 जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मकबरा गांव में भाकियू की बैठक में तहसील अध्यक्ष ईश्वर चंद आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में भी किसानों को भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी से निजात नहीं मिली है। पिछली सरकार की तुलना में भाजपा शासन में सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। केवल कागजों का पेट भरा जा रहा है। इससे शिकायतकर्ताओं को कोई लाभ नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार से गन्ना मूल्य का पूर्ण भुगतान ब्याज सहित दिलाने, गन्ने का ब्याज न मिलने पर बैंकों का ब्याज माफ करने, बिजली बिलों की लेट फीस माफ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 17 जुलाई को देवबंद के संपूर्ण समाधान दिवस में यूनियन धरना प्रदर्शन करेगी। अध्यक्षता तहसील उपाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह व संचालन सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर लोकमणि त्यागी, विनय कुमार, विपिन राणा, केहर सिंह, राजपाल सिंह, बिजेंद्र कुमार, नवाब अहमद, नफीस अहमद, संजय कुमार, विनोद कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें