फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीथिन पर बैन में सहयोग दें दुकानदार
विज्ञापन

अंबेहटा। नगर पंचायत के स्टाफ ने दुकानदारों से संपर्क कर पॉलीथिन के प्रयोग को बंद करने का आह्वान करते हुए सहयोग की अपील की। नगर पंचायत के लेखा लिपिक देवेंद्र त्यागी के नेतृत्व में टीम ने दुकान दर दुकान जाकर व्यापारियों को पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। बताया कि 50 माइक्रोन से कम पॉलीथिन का प्रयोग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। चेताया कि 15 जुलाई के बाद यदि कोई दुकानदार 50 माइक्रोन से कम पॉलीथिन प्रयोग करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान राकेश छलेरिया, खालिद बुखारी, बिरम सिंह, नसीम अहमद, नईम अहमद शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें