फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेंद्र अग्रवाल बने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
उपेंद्र अग्रवाल बने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन


सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का स्थानांतरण मथुरा हो गया है। उनके स्थान पर उपेंद्र अग्रवाल को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। उपेंद्र अग्रवाल को दूसरी बार सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। लखनऊ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था का पद संभाल रहे 2005 के आईपीएस उपेंद्र कुमार अग्रवाल सहारनपुर में दूसरी बार आए हैं। इससे पहले वर्ष 2013 में सहारनपुर में एसएसपी बनकर आए थे। लेकिन कुछ महीने बाद ही उनका स्थानांतरण हो गया था। अब फिर लखनऊ पुलिस मुख्यालय से सहारनपुर की कमान उपेंद्र अग्रवाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जबकि बबलू कुमार को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। शब्बीरपुर कांड को लेकर सहारनपुर में भड़की हिंसा के बीच 24 मई 2017 को बबलू कुमार ने सहारनपुर एसएसपी का कार्यभार संभाला था। उस समय शब्बीरपुर कांड को लेकर तत्कालीन डीएम व एसपी को सस्पेंड किया गया था। बबलू कुमार लगभग 13 महीने सहारनपुर में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें