फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून हाइवे पर रविवार को दिन भर रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दून हाइवे पर रविवार को दिन भर रहा जाम
विज्ञापन

बिहारीगढ़। दिल्ली देहरादून हाइवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में स्थित लाल पुल पर वन-वे होने के कारण जाम लग गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

हाइवे पर रविवार को एक बार फिर मार्ग वन-वे होने के कारण दोपहर में जाम लग गया जिससे देहरादून जाने वाले यात्रियों को जाम का दंश झेलना पड़ा। भीषण गर्मी के चलते यात्री गाड़ियों से नीचे उतर कर पैदल देहरादून की ओर जाते दिखाई दिए। आए दिन लगने वाले जाम के कारण यात्री हलकान हैं। जबकि जाम लगने के कारण हायर सेंटर जाने वाले मरीज को भी जाम का दंश झेलना पड़ता है। एंबुलेंस जाम में फंसने से कई बार रास्ते में ही रोगी दम तोड़ जाते हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जाम से निजात के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। जबकि सहारनपुर के एसएसपी बबलू कुमार ने डाट मंदिर पर चौकी की स्थापना भी कराई थी। बावजूद इसके मोहंड से डांट मंदिर के बीच कोई पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए रविवार को दिखाई नहीं दिया। इस संबंध में जब थाना अध्यक्ष एमपी सिंह से बात की तो उनका कहना था कि जाम न लगे इसके लिए थाना पुलिस हर संभव प्रयास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें