फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का लड़कों से गले मिलना गैर शरई : मुफ्ती तारिक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मुरादाबाद में ईद के दिन एक युवती का सिनेमा हॉल के बाहर युवकों से गले मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में देवबंदी उलमा ने भी कड़ा एतराज जताया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि मुरादाबाद में अलीशा मलिक नाम की युवती ईद के दिन अपने दो मित्रों के साथ सिनेमा हॉल के बाहर खड़े होकर गले मिल रही थी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुरादाबाद के जिला इमाम ने इसे गैर शरई करार दिया है। वहीं देवबन्दी उलेमा ने भी इसे गैर इस्लामी बताया है। मदरसा जामिया हुसैनिया के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती तारिक कासमी ने कहा कि इस्लाम इस प्रकार के गलत कृत्य की बिल्कुल भी इसकी इजाजत नहीं देता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम ही क्या बल्कि किसी भी मजहब के मानने वाला व्यक्ति इसकी इजाजत नहीं देगा कि उसकी बहन-बेटी किसी दूसरे लड़के गले मिले। इसकी हमारे इस्लाम मजहब में भी कोई भी इजाजत नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें