मानदेय बढ़ाने को लेकर बनी सहमति
सहारनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष संगीता यादव ने बताया कि आंगनबाड़ियों के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। आंगनबाड़ियों के मानदेय बढ़ाए जाने को सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री ने नौ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया है, जो एक अप्रैल 2018 से लागू होगा। उम्मीद जताई कि जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारी लंबे समय से योगी सरकार वादा निभाओ आंदोलन चला रही है। ब्यूरो
टैक्स चोरी का माल पकड़ने की मांग
सहारनपुर। अखिल भारतीय अन्याय विरोधी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह मिगलानी ने पत्र भेजकर उत्तराखंड के वाणिज्य कर अधिकारियों से यूपी की सीमा में आने वाले टैक्स चोरी के माल को पकड़ने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी से उत्तराखंड में रोजाना टैक्स चोरी का माल 20-25 गाड़ियों द्वारा भेजा जाता है। ब्यूरो