फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की बैठक में गूंजा बिजली पानी संकट का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की फतेहपुर कला बस स्टैंड पर आयोजित बैठक में घाड़ क्षेत्र में पेयजल एवं विद्युत संकट का मुद्दा उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि क्षेत्र में पीने का पानी का संकट बना है और विद्युत सप्लाई भी चौपट है।
विज्ञापन

भाकियू के संगठन मंत्री सुरेंद्र कांबोज ने कहा की गर्मी का मौसम शुरू होते ही घाड़ क्षेत्र के गांवों में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। जल निगम की पेयजल ट्यूबवेल ग्रामीणों की प्यास बुझाने में सक्षम नहीं है। कहीं पर बिजली की कमी के चलते और कहीं जल निगम की लापरवाही के चलते पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। वहीं हैंडपंप के हलक भी सूख गए हैं। सरकारी हैंडपंप में लोगों ने मोटर डाल रखी है, जिससे लोग पीने के पानी को तरस गए हैं। इस ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं और मौन बैठे हैं। भाकियू महामंत्री सुरेश चौहान ने कहा कि बिजली की व्यवस्था भी चौपट हो गई है जिसके चलते जल निगम की ट्यूबवेल तो ठप हो ही गई है। साथ ही किसानों की ट्यूबवेल भी लाइट नहीं मिलने से बंद पड़े हैं। ऐसे में फसलें सूख रही हैं। उन्होंने कहा कि नौगांव ग्राम समूह के गांव समसपुर, चकअबा बाकरपुर, दुल्लागढ़, अलीपुरा, हसनपुर, काशीपुर, रजापुर आदि गांवों को जसमोर स्थित बिजलीघर से जोड़े जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है परंतु अभी तक भी नहीं जोड़ा गया है। कहा कि यदि जल्द ही इस गांव को जसमोर बिजलीघर से नहीं जोड़ा गया तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।
बैठक की अध्यक्षता गंगाराम शर्मा प्रधान संचालन आत्माराम चौहान ने किया। बैठक में योगेश चौहान, भूषण लाल, रमेशो देवी, हमीद खां, नौशाद अंसारी, ऋषि पाल कश्यप, विक्रम चौहान जगन सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें