सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा व्यापार महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही टीबी रोग की रोकथाम के लिए नागरिकों को शपथ दिलाई।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाधिकारी पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, डा. संजीव मिगलानी, सुशील अग्रवाल, डा. आरके गोयल, आशा गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन ने सुशील अग्रवाल को भामाशाह व्यापारी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान टीबी रोग पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही नागरिकों को टीबी की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई। विनोद बजाज और गुत्थी ने हास्य व्यंग सुनाकर सबको लोटपोट कर दिया। एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर, स्वॉट टीम प्रभारी संजय पांडेय, दरोगा प्रदीप यादव, विनीत मित्तल, हरीश, दीपक खेड़ा, एसके दुआ, बलजीत सिंह चावला, यशपाल मैनी, देवेंद्र बजाज, राजेंद्र गुप्ता, गुलशन अनेजा, नीरज जैन, पुनीत चौहान, सुरेश सलूजा आदि मौजूद रहे।