सहारनपुर। प्रगतिशील सैनी सभा के तत्वाधान में युग पुरुष ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई गई। ब्रिजेश नगर स्थित सोमपाल सैनी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में महामंत्री जयवीर सिंह सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए संघर्ष का जिक्र किया। सोमपाल सैनी ने कहा कि ऐसे महापुरुष जिस समाज में पैदा होते हैं, उसे स्वयं की गौरवान्वित महसूस करना चाहिए। 16 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सोमपाल सैनी, प्रदीप सैनी, पवन सैनी, दीपक सैनी, दिनेश सैनी, भूपेंद्र सैनी, रितेश सैनी, सोम प्रकाश सैनी, विक्रम सैनी, राजकुमार सैनी, अरविंद सैनी, विपिन सैनी आदि मौजूद रहे।